फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के कारण खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, परिचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के कारण खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, परिचालन बाधित
विज्ञापन

हापुड़। खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण विशालकाय पेड़ गिर गया। जिस कारण रेलवे मार्ग बाधित हो गया। बाधित होने से रात के समय संगम और नौचंदी ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर रवाना की गई और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात साढ़े दस बजे ट्रैक को सुचारू करने की बात रेलवे अधिकारियों ने कही है। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी और बारिश आई थी। जिसका प्रभाव रेल यातायात पर भी पड़ा। खुर्जा-मेरठ एक्सप्रेस के गांव धनौटा के पास विशालकाय पेड़ गिर गया। जिस कारण मेरठ से चलकर वाया हापुड़ के रास्ते कानपुर के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। इसके अलावा सहारनपुर से चलकर प्रयागराज की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी बीच रास्ते में रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे इंजीनियर्स और आरपीएफ की टीम को मौके पर भेजा जा चुका है। देर शाम करीब साढ़े दस बजे ट्रैक सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें