फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अस्पताल बीमार, सुधार के लिए 8.74 करोड़ की जरूरत

विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ज्ञापन देते सदर विधायक विजयपाल आढ़ती । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जिले के अस्पताल बीमार, सुधार के लिए 8.74 करोड़ की जरूरत
विज्ञापन

हापुड़। जिले के अस्पताल खुद बीमार हैं और इन्हें इलाज की दरकार है। जिला अस्पताल और गढ़ रोड सीएचसी पर करीब 8.74 करोड़ की मशीनों की दरकार है। इसके संबंध में दो साल पहले सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रस्ताव तैयार किया था। अब एक बार फिर इस प्रस्ताव के संबंध में डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक से मुलाकात की है।
विधायक के अनुसार सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए विभिन्न मशीनों की जरूरत है। ये सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते है। जिस कारण मरीजों को काफी खर्च करना पड़ता है। इसलिए हापुड़ के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक से मुलाकात कर सीएचसी और जिला अस्पताल के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी यह डिमांड भेजी गई थी। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आठ मशीनों की मांग की गई है। जिनकी अनुमानित लागत करीब 54 लाख रुपए है। जबकि सरकारी अस्तपाल में एमआरआई, डायलिसिस यूनिट औस सीटी स्कैन मशीन की मांग की गई है। जिसकी लागत करीब 8.20 करोड़ है। उप मुख्यमंत्री ने जल्द ही मशीनों की खरीद के लिए जल्द बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मशीनों की मांग व अनुमानित लागत -
1. अल्ट्रासाउंड मशीन कलर डोपलर- 15 लाख
2-डिजिटल एक्सरे मशीन -12 लाख
3. फुल्ली इकविप्ड डेंटल केयर -5 लाख
4. डिजीटल डेंटल एक्सरे मशीन -3 लाख
5. कार्डिएफ मॉनीटर एवं ईसीजी मशीन -4 लाख
6. जनरेटर 50 केवी -7 लाख
7 .स्टैंडर बेड विद बेड साइड लॉकर - 6 लाख
8. ऑक्सीजन जनरेटर - 2 लाख
कुल लागत - 54 लाख
जिला अस्पताल -
1.एमआरआई मशीन - 6 करोड़
2. डायलीसिस यूनिट -2 करोड़
3. सीटी स्कैन मशीन - 2 करोड़
कुल लागत 8.20 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें