फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फाइनेंस कंपनी खोल 31 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी फाइनेंस कंपनी खोल 31 हजार ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक निवासी संजीव कुमार ने फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर 31 हजार रुपये ठगी के आरोप में थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि नगर में तहसील रोड पर फोटो व फोटो स्टेट की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित का कहना है कि नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी एक युवक ने कई माह पहले फाइनेंस कंपनी खोली थी। जिसके वह स्वयं, उसका भाई, पिता समेत कुछ कर्मचारी लोगों के खाते खोलकर प्रतिदिन पैसे जमा कराते थे। कंपनी के कर्मी लोगों के घरों और दुकानों पर जाकर कलेक्शन करते थे। पीड़ित ने बताया कि बचत के उद्देश्य से उसने भी फाइनेंस कंपनी में अपना खाता खुलवा लिया। जिसमें रोजाना बचत कराकर 31 हजार रुपये की राशि जमा करा दी। जिसके बाद आरोपी युवक कंपनी बंद कर भाग गया। जिसकी जानकारी होने पर वह आरोपी के घर अपना पैसा मांगने गया, तो उसके परिजनों ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके अलावा भी काफी लोगों के पैसों का आरोपी व उसके परिजनों ने गबन किया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें