सोमवार को एसपी कार्यालय पर जिला प्रशिक्षण इकाई के भवन का उद्धघाट्न करते एडीजी राजीव सभरवाल । संव?
- फोटो : HAPUR
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से मानव तस्करी पर लगेगी लगाम
हापुड़। एडीजी राजीव सब्बरवाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएचटीयू थाना ( एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग), अपराध शाखा और स्थानीय अभियोजना इकाई (एलआईयू) कार्यालय का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने का निर्माण कराया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिले में मानव तस्करी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करना है। इसके अलावा मानव मूल्यों की रक्षा करना एवं दर्ज कांड के अनुसंधान में तेजी लाना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे अभियोजन, अभिलेखों का संधारण, अपराध एवं गिरोहों का पूरा डेटा तैयार करने एवं रखने में मदद मिलेगी।
आईजी प्रवीन कुमार ने कहा कि अपराध शाखा कार्यालय बनने से क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को काम करने में सहूलियत मिलेगी। मुकदमों की जांच और निस्तारण में भी तेजी आएगी। रिकॉर्ड का रख-रखाव भी उचित ढंग से किया जा सकेगा। स्थानीय अभियोजना इकाइ (एलआईयू) का भी कार्यालय बनने से राहत मिलेगी। कार्यालयों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था कराई गई है। इस मौके पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पिलखुवा तेजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सोमवार को एसपी कार्यालय पर जिला प्रशिक्षण इकाई के भवन का उद्धघाट्न करने के बाद एलआईयू की महिला कर- फोटो : HAPUR