शुक्रवार को कचहरी में लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायधीश । संवाद
- फोटो : HAPUR
लोक अदालत आज, 30 हजार वादों का होगा निस्तारण
हापुड़। जनपद की समस्त न्यायालय व तहसीलों में आज लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसे सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने न्यायिक, प्रशासनिक, बैंक अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी न्यायिक, प्रशासनिक, बैंक व संबंधित विभाग के अधिकारी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास करें। ताकि अदालतों पर मुकदमों का बढ़ता भार कुछ कम हो सके। सिविल जज व प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में बैंक, फाइनेंस कंपनी, जलकल, विद्युत सहित अन्य लघु अपराध के वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया लोक अदालत के लिए 30 हजार 89 वाद चिन्हित किए गए हैं। जिसमें न्यायिक न्यायालय से संबंधित 16008, प्रशासनिक स्तर के 5267, बैंकों से संबंधित 7799, फाइनेंस कंपनियों से संबंधित 1127 वाद शामिल है। बैठक में अपर जिला जज डॉ. रीमा बंसल अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन उपस्थित रहीं।