फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरनगर सूदना में बनी हाईटेक लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर की भी सुविधा

विज्ञापन
गांव पीरनगर सूदना स्थित लाइब्रेरी में लगा बोर्ड - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पीरनगर सूदना में बनी हाईटेक लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर की भी सुविधा
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने के शासन के आदेशों के बाद भी अधिकतर ग्राम प्रधान भले इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हों, गांव पीरनगर सूदना के प्रधान ने इसे साकार करके दिखा दिया है। गांव में बनाया गया पुस्तकालय पूरी तरह से हाईटेक है। पढ़ने के लिए अलग-अलग केबिन के साथ प्रोजेक्टर भी लगवाया गया है। युवाओं को हर बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान रघुवंश सिंह पाल ने बताया कि अभी पुस्तकालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसे सुविधाओं से लैस करने की तैयारी की जा रही है। बच्चे की पढ़ाई में व्यवधान न हो, इसके लिए केबिन बनाए गए हैं। छात्र और छात्राओं को अलग अलग समय में पढ़ने की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय में प्रोजेक्टर, एलईडी, पोडियम आदि की भी व्यवस्था है। दो पालियों में करीब 60 छात्र छात्राएं यहां अलग अलग समय में बैठक पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के शिक्षकों की यहां सेवा लेकर छात्र छात्राओं को ज्ञान देने का प्रयास किया जाएगा। यहां फिलहाल अखबार, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की किताबें मौजूद हैं। पुस्तकालय विकसित होने के बाद यहां बुजुर्गों के ग्रंथ आदि की व्यवस्था भी रहेगी।
एक ही भवन में पुस्तकालय, सचिवालय और मीटिंग हॉल
ग्राम प्रधान ने बताया कि उनका पुत्र प्रवीण कुमार भारत सरकार में सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत है। प्रधान और उनके पुत्र की सोच है कि गांव को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ-साथ सभी का सर्वांगीण विकास हो। इसी प्रयास के चलते एक ही भवन में सचिवालय, मीटिंग हॉल और पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि विकास से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सके।
ग्रामीण कर रहे सराहना
ग्रामीण दिनेश पाल ने बताया कि गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना हो रही है। सार्थक प्रयास में सभी का सहयोग भी मिल रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर अच्छा संदेश है।
कोट
गांवों में पुस्तकालय बनाए जाने के लिए प्रधानों को निर्देशित किया गया था। कुछ गांवों में वास्तव में बेहतर प्रयास किए गए हैं। जिन प्रधानों ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है, उन्हें दूसरों के लिए भी उदाहरण की तरह पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ

गांव पीरनगर सूदना स्थित लाइब्रेरी में किताब दिखाते प्रधान- फोटो : HAPUR

गांव पीरनगर सूदना स्थित लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर का निर्माण कराते प्रधान- फोटो : HAPUR

गांव पीरनगर सूदना स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए स्थान दिखाते प्रधान- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें