फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को निजी अस्पताल भेजने वाले चिकित्सक का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को निजी अस्पताल भेजने वाले चिकित्सक का तबादला
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी से मरीजों को इलाज के लिए बुलंदशहर रोड के चौहान क्लीनिक भेजने के मामले में मेडिकल ऑफिसर पर गाज गिरी है। सीएमओ मामले का संज्ञान लेकर शुक्रवार को सीएचसी पहुंची। वहां जांच में दोषी मिले चिकित्साधिकारी डॉ वकार पर कार्रवाई करते हुए उनका स्थानांतरण नूरपुर कर दिया है। वहीं, निजी अस्पताल की जांच के भी आदेश दिए हैं।
सरकारी अस्पतालों के कुछ चिकित्सक निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर, मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी में कुछ मरीजों के पास इसी तरह की पर्चियां मिली थी। अधीक्षक को इसकी सूचना दी गई तो जांच के लिए टीम गठित की। मरीजों से फीडबैक के बाद टीम ने तीन चिकित्सकों को चिन्हित किया।
विज्ञापन

गहनता से की जांच में चिकित्साधिकारी डॉ. वकार दोषी मिल। उन्होंने ही मरीजों को सीएचसी से बुलंदशहर रोड स्थित चौहान क्लीनिक पर भेजने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि यह क्लीनिक चिकित्सक के ही किसी रिश्तेदार का है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर को डीएम ने भी संज्ञान लिया। जिसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा शुक्रवार को सीएचसी पहुंची। उन्होंने मरीजों से फीडबैक लेने के साथ ही चिकित्सकों पर नाराजगी जताई। मामले की गंभीरता पर चिकित्साधिकारी डॉ. वकार को सीएचसी से नूरपुर के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। उधर, बुलंदशहर रोड पर संचालित अस्पताल की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने रजिस्ट्रेशन से लेकर भौतिक सत्यापन के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोट-
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए दवा, वार्ड की सुगम व्यवस्था है। सीएचसी में उपचार को आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल भेजना गलत है। दोषी चिकित्सक का स्थानांतरण कर दिया है, भविष्य में इस तरह की गलती मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें