फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 10 लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। यूपी पुलिस में उप निरीक्षक की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना निवासी एक युवती से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। पीड़िता के पिता ने इस मामले में बदायूं निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी लखीराम ने बताया कि उसकी पुत्री ने कुछ माह पहले यूपी पुलिस में दरोगा पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। परीक्षा से पूर्व पीड़ित की मुलाकात जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला बाल नगर निवासी अनिल से हुई। अनिल ने उसकी पुत्री को दरोगा की परीक्षा में पास कराने का झांसा दिया। परीक्षा पास कराने के एवज में दस लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर दस लाख रुपये दे दिए गए। परीक्षा में पुत्री के अनुत्तीर्ण होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी से रुपये वापस मांगे लेकिन, वह बहाने बनाकर टरकाने लगा। सख्ती से तकादा करने पर आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।
देहात थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें