फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की फाइल गुम, प्रबंध समिति ने एडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच की फाइल गुम, प्रबंध समिति ने एडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। जरौठी स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रबंध समिति विवाद के मामले में करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम के आदेश पर शुरू कराई गई जांच, अब ठंडे बस्ते में है। प्रबंध समिति का आरोप है कि जांच के लिए दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल भी गुम कर दी गई है, जिसका दूसरे पक्ष के लोग गलत फायदा भी उठा सकते हैं। प्रबंध समिति ने एडीएम को ज्ञापन देकर, कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, प्रबंधक नाहर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक सुभाष चंद त्यागी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम को बताया कि 22 फरवरी 2021 को तत्कालीन डीएम के यहां विद्यालय संबंधी प्रकरण को लेकर शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। 23 फरवरी को ही एसडीएम ने सभी पक्षों की सुनवाई कर ली थी।
विज्ञापन

जांच में सहयोग देने के लिए तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा करा लिए गए थे। लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। कई बार एसडीएम कार्यालय में जाकर शिकायत की, लेकिन मौखिक आश्वासन के अलावा कार्रवाई नहीं हुई। इस प्रकरण में एसडीएम से मिलने पर पता चला कि जो साक्ष्य की फाइल जमा कराई थी वह गुम हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय में फर्जी नियुक्तियां की गई हैं, प्रबंध समिति के कार्यक्षेत्र को शिकायतों के जरिए दबाने का प्रयास हो रहा है। इस प्रकरण की सही जांच बेहद आवश्यक है। इस मामले में एडीएम से शिकायत कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर एक मई से विद्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें