फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य है अद्भुत कला, आगे आएं युवा : टाइगर पॉप

विज्ञापन
शनिवार को ब्रेनवेब्स स्कूल में प्रेस वार्ता करते टाइगर पॉप। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
नृत्य है अद्भुत कला, आगे आएं युवा - टाइगर पॉप
विज्ञापन

हापुड़। नृत्य एक अद्भुत कला है, युवाओं को आगे आकर इस कला का प्रदर्शन कर अपने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहिए। आज युवाओं के पास इस क्षेत्र में व्यापक अवसर हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर विजेता अजय कुमार (टाइगर पॉप) शनिवार को असौड़ा स्थित ब्रैन वेव्स स्कूल में छात्रों को डांस की बारीकियां सिखाई।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब उनके पास डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए पैसा ही नहीं होता था। मन में सबसे अलग कुछ कर गुजरने की लालसा थी। बेहद कठिन परिश्रम से पॉपिंग डांस में जगह बनाई, यह डांस विदेशों के अद्भुत नृत्य की पहचान होता है। वर्ष 2020 में इसी नृत्य पर इंडियाज बेस्ट डांसर के खिताब से सम्मानित हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हापुड़ के युवाओं में नृत्य की अद्भुत कला है, ब्रैन वेव्स स्कूल के छोटे बच्चों में भी कत्थक, भरत नाट्यम जैसी नृत्य कला देखने को मिली हैं। स्कूल यदि बच्चों को रियलिटी शो में जाने का मौका दें तो निश्चित ही देश इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ जाएगा। कत्थक हमारे देश की पहचान और नृत्यकारों की पूजा होती है, यदि सांस्कृतिक नृत्य का समावेश कर कुछ ऐसे नृत्य विकसित कर दिए जाएं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

स्कूल के संचालक वैभव गोयल ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ नृत्य जैसी कलाओं में निखारने के लिए ही यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। रविवार को बेबी शो होगा। इसमें निर्णायक के रूप में टाइगर पॉप रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें