फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी टोल पर छह दिन में पकड़े 200 फर्जी आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजारसी टोल पर छह दिन में पकड़े 200 फर्जी आधार कार्ड
विज्ञापन

पिलखुवा। नेशनल हाईवे 09 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए लोग अब फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे हैं। टोल पर पिछले छह दिन में पिछले छह दिन में छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा दो सौ से अधिक वाहन चालकों को फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पकड़ा जा चुका है। फर्जी आईडी के साथ पकड़े जाने और पुलिस कार्रवाई से बचने को बाद में चालक बहाने बनाकर निकल जाते है, जिससे टोल प्रबंधन के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
छिजारसी टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 40 से 45 हजार वाहनों का आवागमन होता है। एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे को लोकल का क्षेत्र माना गया है। इस क्षेत्र के लोगों को 315 रुपये का मासिक पास बनवाना होता है। टोल कंपनी के प्रबंधक शेषनाथ सिंह का कहना है कि टोल शुल्क देने से बचने को रोजाना बड़ी संख्या में चालक गांव छिजारसी, गांलद, लाखन, खेड़ा, पिलखुवा के मोहल्लों का पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड समेत अन्य प्रमाण पत्र दिखा नि:शुल्क निकलने का दबाव बनाते है। इसी के चलते आए दिन झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है। कई बार चालकों को फर्जी आईडी के साथ पकड़कर चौकी पुलिस के सुपुर्द भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले छह दिन में दो सौ से अधिक वाहन चालकों को फर्जी आईडी के साथ पकड़ा जा चुका है। कई बार वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक शुल्क देकर चले जाते है, जिनके द्वारा प्लाजा का शुल्क नहीं दिया जाता उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया जाता है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें