फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 के हुए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 के हुए पार
विज्ञापन

हापुड़। महंगाई की मार से जूझ रही जनता को अब फिर से पेट्रोल व डीजल के दामों ने झटका दिया है। हापुड़ जिले में पेट्रोल व डीजल के दामों में फिर इजाफा हुआ है। बुधवार को जिले में पेट्रोल 100.76 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 92.31 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने पेट्रोल के दामों जो राहत दी गई थी, मगर अब धीरे-धीर दामों में इजाफा होने लगा है। 21 मार्च से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं और तब से अब तक पेट्रोल पर करीब छह और डीजल साढ़े पांच रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बुधवार को पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 70 पैसे बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम के बीच अब अंतर दस रुपये से भी कम रह गया है।
विज्ञापन

इस तरह बढ़े दाम
तिथि पेट्रोल डीजल
21-3-22 95.18 86.70
22-3-22 95.98 87.51
23-3-22 96.78 88.31
24-3-22 96.78 88.31
25-3-22 97.58 89.11
26-3-22 98.37 91.11
27-3-22 98.87 90.46
28-3-22 99.17 90.81
29-3-22 99.96 91.51
30-3-22 100.76 92.31
------
ये बोले लोग
बढ़ती जा रही महंगाई
सरकार लगातार पेट्रोल एवं डीजल पर पैसे बढ़ा रही है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। लोगों की आमदनी कम है और महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रो पदार्थों के दाम कम होने चाहिए।
विज्ञापन

- नवनीत गुप्ता, शांति विहार-फोटो-07
तेल कंपनियों पर हो नियंत्रण
पेट्रोल के दाम बढ़ने से अब वाहन चलाना काफी महंगा साबित हो रहा है। सरकार कंपनियों पर अपना नियंत्रण करे। लोगों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
- सचिन चौधरी, श्रीनगर-फोटो- 08
राज्य सरकार कम करें टैक्स
राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल से अपना टैक्स कम कर दे तो लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। सरकार को जनता की परेशानी देखते हुए टैक्स कम कर देना चाहिए।
- धीरज शर्मा, ओम विहार-फोटो-09
किसान होने लगे परेशान
डीजल के दाम महंगे होने से किसानों की कमर टूट रही है। इसका असर सब्जियों व अन्य उत्पादों पर दिख रहा है। सरकार महंगाई से आमलोगों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है।
- तनजीला ऐना, आवास विकास-फोटो-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें