फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना पुलिस और एसओजी ने सोमवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान गोकशी में वांछित दस हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश से एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि बाइक पर दो संदिग्ध गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र फेज-3 के पास पास चेकिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी सलमान है। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार बदमाश पर गोकशी के मामले में धौलाना थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। बदमाश की गिरफ्तारी न होने के चलते उसपर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें