फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल चौकीदार ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से घायल चौकीदार ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

पिलखुवा। ग्राम आजमपुर दहपा में एक चौकीदार के साथ भट्टे पर कार्यरत मजदूर ने मारपीट कर दी। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना पहासू अंतर्गत ग्राम त्योरी निवासी असलम (35) के भाई शौकीन ने बताया कि उसका भाई ग्राम आजमपुर दहपा स्थित रिजवान ब्रिक फील्ड पर चौकीदार था। रविवार शाम भट्ठा मालिक ने असलम से ट्रैक्टर चलाने के लिए कहा। जिस पर भट्ठे पर कार्यरत ट्रैक्टर चालक विकास निवासी पिथनपुरा थाना पिलखुवा नाराज हो गया और उसने असलम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विकास ने असलम को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें