फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जमीन पर कब्जे का प्रयास, भाकियू ने एचपीडीए में की तालाबंदी

विज्ञापन
मंगलवार को एचपीडीए कार्यालय में सचिव प्रदीप कुमार से वार्ता करते किसान । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
किसान की जमीन पर कब्जे का प्रयास, भाकियू ने एचपीडीए में की तालाबंदी
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को गांव चमरी निवासी किसान की जमीन पर एचपीडीए द्वारा मिट्टी डलवा दी गई, जिसकी सूचना मिलते ही किसान भड़क गए और भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं के साथ प्राधिकरण में तालाबंदी कर दी। इस दौरान अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ने पर प्राधिकरण के अधिकारी चमरी पहुंचे और जमीन का निरीक्षण किया। मामले में राहत का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए हालांकि इस मामले में किसानों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आज एडीएम (एलए) से मिलेगा।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गांव चमरी निवासी किसान अजय त्यागी के खसरा नंबर 686 में प्राधिकरण ने कब्जे का प्रयास किया। बिना अनुमति के खेत में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जबकि किसान ने इस जमीन का कोई मुआवजा नहीं उठाया है और न ही प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहण का कोई नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके विरोध में बड़ी संख्या में किसान एचपीडीए पहुंचे। नारेबाजी करते हुए गेट के सामने बैठ गए। अधिकारियों के धरना स्थल पर ही आने की मांग करने लगे। देर होने पर किसानों ने प्राधिकरण के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। किसानों ने इस मामले में मंडलायुक्त को भी अवगत कराया। इसी बीच पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक भी किसी काम से प्राधिकरण पहुंच गए। लेकिन किसानों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। करीब एक घंटा तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान मौके पर जाकर निरीक्षण करने की बात पर अड़ गए। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता व जेई ने पीड़ित किसान की जमीन का निरीक्षण किया और न्याय का आश्वासन दिया। साथ ही दस्तावेजों की जांच को लेकर बुधवार को किसानों का चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल और प्राधिकरण के अधिकारी एडीएम (एलए) कार्यालय जाएंगे। इस दौरान रवि भाटी, राधेलाल त्यागी, राजवीर सिंह, सुधाकर त्यागी, संजय त्यागी, रूपराम सिंह, प्रवेश हूण, मोनिका तेवतिया, पूनम त्यागी, सुधीर त्यागी, अजय त्यागी, अरुण आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को एचपीडीए कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना देते किसान । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को एचपीडीए कार्यालय के गेट पर ताला लगाते किसान । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें