फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर सन्नाटा, केवल 114 बच्चों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर सन्नाटा, केवल 114 बच्चों को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने के अभियान में तेजी नहीं आ पा रही है। सोमवार को पूरा दिन टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन में सिर्फ 114 बच्चों को ही कोरोनारोधी टीका लग सका। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं पोलियो का डोर टू डोर अभियान जारी है।
केंद्र सरकार के आदेश पर हाल ही में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना के टीका लगने शुरू हुए हैं। लेकिन जिले में अभियान धीमी गति से चल रहा है। टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथों पर प्रतिदिन 10-15 बच्चे ही पहुंच रहे हैं। अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रणनीति तैयार कर स्कूलों में अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को 114 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। होली के अवकाश के चलते अभी अभियान में तेजी नहीं आ पाई है। अब जल्द ही स्कूलों में टीमों को भेजकर बच्चों को टीका लगाया जाएगा। जिससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 1928323 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

30170 लोगों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को डोर टू डोर पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कुल 30170 बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई पिलाकर उन्होंने प्रतिरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी टीम द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें