सूदना में युवक पर धारदार हथियारों से हमला
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सूदना निवासी युवक नीरज पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान गोली भी चलाई गई, गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सूदना निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि 18 मार्च की देर रात उसका पुत्र नीरज पैदल घर आ रहा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के रास्ते में प्रताप, राकेश और अनिल ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। राकेश ने धारदार बलकटी से उसके पुत्र के सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आरोप है कि अनिल मे तमंचे से नीरज पर गोली चला दी। गमीमत रही की गोली उसे नहीं लगी।
इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।