फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में बनेगा पिंक वार्ड, बिना देरी मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में बनेगा पिंक वार्ड, बिना देरी मिलेगा उपचार
विज्ञापन

हापुड़। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब गर्भवती महिलाओं को भीड़ का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पतालों में न तो पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ेगा और ही दवा लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। सीएचसी में पिंक वार्ड बनाया गया है, जहां पर गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से वार्ड, दवा और पर्चा काउंटर बनाए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पर्चियों का स्टॉक भी अस्पतालों को मिल गया है।
सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए मरीजों को पहले एक रुपये का पर्चा लेना होता है। हर मरीज को एक ही काउंटर से यह पर्चा लेना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को घंटों तक कतार में लगना पड़ता था। ओपीडी के बाद दवा काउंटर पर बाद उपचार के लिए भी कतारों में लगना पड़ता है और दवाओं के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

शासन ने इस समस्या से गर्भवती महिलाओं को राहत दिलाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। सरकारी अस्पतालों में अब महिलाओं के लिए पिंक काउंटर बनेंगे, जहां से निशुल्क पर्चे गर्भवती महिलाओं को दिए जाएंगे। इन महिलाओं के लिए चिकित्सक भी अलग कक्ष में बैठेंगे, जो सिर्फ गर्भवती महिलाओं का ही उपचार करेंगे। ऐसे में महिलाओं को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
घर तक छोड़कर आएंगी एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को उनके घरों तक छोड़कर आएगी। अगर किसी महिला की तबियत ज्यादा खराब है और आने जाने में असमर्थ है तो उन्हें 108 नंबर पर फोन करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने यह सुविधा शुरू की है।
जांच के लिए नहीं करना होगा इंतजार
गढ़ रोड सीएचसी में एक ही छत के नीचे गर्भवती महिलाओं की समस्त जांच हो जाएगी। इसके लिए टेक्नीशियनों को निर्देशित कर दिया है। गर्भवतियों के लिए चिकित्सक कक्ष में ही सैंपलिंग का कार्य कराया जाएगा। रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में दी जाएगी।
हाथों हाथ मिलेंगी दवा
गर्भवती महिलाओं के लिए सीएचसी में पीछे की ओर स्पेशल वार्ड तैयार कराए जाएंगे। यहां गर्भवतियों को बिना देरी के उपचार मिलेगा और दवाएं भी हाथों हाथ यहीं से मिल सकेंगी। उन्हें लंबी कतारों में नहीं फंसना पड़ेगा।
सीएचसी में रोजाना आती हैं 80 से अधिक गर्भवती
गढ़ रोड सीएचसी में इन दिनों रोजाना 80 से अधिक गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए पहुंच रही हैं। जबकि कुल ओपीडी 800 के करीब है, ऐसे में बाकी मरीजों के साथ इन महिलाओं को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
अल्ट्रासाउंड का समय निर्धारित करने की तैयारी-
गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अलग से समय निर्धारित कराया जाएगा। ताकि गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़े। क्योंकि एक ही मशीन पर 50 से अधिक मरीजों का रोजाना भार होता है।
विज्ञापन

----
-तैयारी शुरू, गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर उपचार
गर्भवती महिलाओं को निशुल्क उपचार के लिए गुलाबी पर्चे मिल गए हैं। इनके लिए अलग से चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था करायी जाएगी। जल्द ही शेड का कार्य भी शुरू हो जाएगा। - डॉ रेखा शर्मा, सीएचसी अधीक्षक।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें