कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म
धौलाना। होली पर बहन की सुसराल आए युवक ने उसकी ननद को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के होश में आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई हुुई थी। शनिवार को महिला के भाई का साला भी अपनी बहन की सुसराल आया हुआ था। आरोप है कि देर रात युवक ने महिला को कोल्डड्रिंक पीने को दी। महिला ने विश्वास में आकर युवक द्वारा दी कोल्डड्रिंक पी ली और कुछ ही देर में बेसुध हो गई। जिसका फायदा उठाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, होश में आने पर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।