सड़क किनारे खेत में गिरी अनियंत्रित कार
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनिया कल्याणपुर मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली का खंभा तोड़ते हुए खेत में जा गिरी। बिजली का तार भी टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कार करंट की चपेट में नहीं आई। मामूली रूप से घायलों को दूसरी कार से रवाना किया गया।
नोएडा सेक्टर 49 निवासी कैलाश शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांव तिगरी जा रहे थे। कुचेसर रोड चौपला से किठौर रोड पर जैसे ही कार कनिया मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कार बिजला का खंभा तोड़ती हुई सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर धमाके के साथ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोग करंट की चपेट में नहीं आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कर यातायात को सुचारु किया। मामूली रूप से घायल लोग दूसरी कार में सवार होकर वापस रवाना हो गए। विद्युत निगम के जेई ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।