फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए मारामारी, सड़क पर गिरे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या - 18 से 21
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए मारामारी, सड़क पर गिरे यात्री
- गाजियाबाद रूट पर सबसे ज्यादा दिक्कत, मेरठ तिराहा पर रहती है भीड़
- बसों के लिए घंटों इंतजार में खड़े रहते हैं यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों के जाने के कारण यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। रूट पर बसें कम चलने के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। शनिवार को भी मेरठ तिराहा पर बसों की मारामारी देखने को मिली। बस में सवार होने के लिए कई यात्री गिरकर घायल भी हो गए।
मेरठ रोड तिराहा स्थित बस स्टेंड पर शनिवार को घंटों से सैकड़ों यात्री गाजियाबाद की बस आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक यात्रियों को हापुड़ डिपो की ओर से गाजियाबाद जाने वाली बस दिखाई दी। स्टेंड पर सभी यात्री बस में चढ़ने के लिए तैयार हो गए। बस स्टैंड पर रुकी भी नहीं कि वहां खड़े यात्री चलती बस में चढ़ने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

ऐसे में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसके गिरते ही उससे उलझ कर एक के बाद करीब छह यात्री अपना नियंत्रण खो बैठे और वह भी गिर गए। ऐसे में सभी यात्री चोटिल गए। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। बसों की किल्लत के चलते अब गंभीर हालात पैदा हो रहे हैं।
चुनाव में गईं 83 बसें
विधानसभा चुनाव के लिए हापुड़ डिपो से 105 बसों में से 83 बसों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अब केवल डिपो के पास मात्र 22 ही बसें बची हुई हैं। इनमें से 15 बसों को गाजियाबाद रूट के लिए लगाया गया है। जबकि पहले इस रूट पर 55 बसों का संचालन हो रहा था। मात्र 15 बसों का संचालन होने से यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
---बोले यात्री---
फोटो संख्या - 33
बसों की किल्लत हो दूर
चुनाव में भेजने से पहले परिवहन निगम को पहले ही व्यवस्था करानी चाहिए थी। यदि बसों की व्यवस्था होती तो आए दिए इस प्रकार के हादसे नहीं होते। - विपिन कुमार, यात्री
फोटो संख्या - 36
भाग कर ही पकड़नी पड़ रही बस
चालक बड़ी संख्या में यात्रियों को स्टैंड पर देखकर बस को रोकते नही हैं। जिसके कारण चलती बस में ही चढ़ना पड़ता है। ऐसे में रोज कोई न कोई घायल होता है। - नरेंद्र, यात्री
विज्ञापन

जल्द दूर होगी समस्या
चुनाव में गई बसें मंगलवार से डिपो में आनी शुरू हो जाएंगी। पहले बसों की मरम्मत की जाएगी। जिसके बाद उन्हें सड़कों पर उतार दिया जाएगा। जल्द ही यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी। - संदीप नायक, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें