पुलिस की कमी से चौकी खाली, शहर में लगा जाम
हापुड़। दूसरे जनपदों में चुनाव कराने गए जिले की पुलिस गई हुई है जिसके कारण अधिकतर चौकियां खाली हो गई हैं। जिसका असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ता दिख रहा है। सहालग होने के कारण सोमवार को पूरे दिन नगर को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को एक-दो किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों का समय लगा।
यू तो नगर में आये दिन लोगों को जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन वर्तमान में पुलिसकर्मियों की कमी के कारण जाम की समस्या और बढ़ गई है। बड़ी संख्या में पुलिस आगामी चरणों में चुनाव करने के लिए अन्य जिलों में गई हुई है। जिसके चलते जहां चौराहों पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते है। वहीं नगर की कई चौकी भी खाली नजर आ रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद में पुलिस की कमी का क्या आलम है। दूसरे शादी का मौसम होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव भी अन्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक था। इस सबके चलते ही सोमवार का दिन जाम के नाम रहा। जाम के कारण लोगों को नगर का एक-दो किलोमीटर का सफर तय करने में लंबा समय लगा।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव के कारण कुछ पुलिसकर्मी बाहर जरूर गए हैं, लेकिन यहां पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण पुलिसकर्मियों के बिना मेरठ गेट पुलिस चौकी पर लगा ताला संवाद- फोटो : HAPUR
चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण पुलिसकर्मियों के बिना बंद पड़ी कोठी गेट पुलिस चौकी संवाद- फोटो : HAPUR
कोतवाली के बाहर लगा जाम संवाद- फोटो : HAPUR
चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण पुलिसकर्मियों के बिना अयोध्या पुरी पुलिस चौकी पर लगा ताला--शोभित त्- फोटो : HAPUR
चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण पुलिसकर्मियों के बिना बंद पड़ी रेलवे रोड पुलिस चौकीसंवाद- फोटो : HAPUR