जिले में कोरोना के तीन संक्रमित मिले, 26 ठीक
हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है जबकि 26 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 129 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 1181 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 563, आरटीपीसीआर से 613, ट्रूनेट से पांच लोगों की जांच की गई। सिर्फ आरटीपीसीआर में तीन मरीज मिले। तीनों ही मरीजों को घर पर उपचार दिया जा रहा है।
जिले में अब सिर्फ 129 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें अस्पताल में सिर्फ दो भर्ती हैं, बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए 636 लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे हैं। संक्रमित मरीजों में एक अर्जुननगर, एक लज्जापुरी व एक आदर्शनगर कॉलोनी का है।
जिले में कोरोना की स्थिति--
कुल जांच---900697
कुल मरीज--14882
स्वस्थ मरीज---14532
सक्रिय मरीज---129
कुल मौत-----221
मरीजों को कराया आइसोलेट-
कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। मरीजों की देखरेख की जा रही है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।