फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का स्वागत करेंगे पिंक बूथ

विज्ञापन
नगर पालिका के अंदर पिंक रंग में सजाया गया बूथ संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
महिलाओं का स्वागत करेंगे पिंक बूथ
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं को सुविधा देने के लिए हापुड़ नगर पालिका में चार पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं पिलखुवा में विबग्योर इंटर नेशनल स्कूल को पिंक मतदान कें द्र बनाया गया है।
नगर पालिका में तैयार किए गए पिंक बूथ को गुलाबी रंग से सजाया गया है। बूथ का प्रवेश द्वार से लेकर कमरों में पिंक गुब्बारे लगाए गए हैं। गुलाबी पर्दे भी लगाए गए हैं। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय संग चतुर्थ श्रेणी कर्मी सभी गुलाबी साड़ी में रहेंगी। इन बूथों की सुरक्षा भी महिला जवान संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां मतदान के बाद सेल्फी ले सकेंगी। वहीं पिलखुवा में गांधी रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज और रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि पिंक बूथ पर पहले मतदान करने वाले महिला एवं पुरुष वोटर को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद

नगर पालिका में बनाये गये पिंक बूथ पर मतदाताओ के लिये बनाया गया सेल्फी पॉइंट संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें