घर की दहलीज करो पार, तभी तो बहेगी लोकतंत्र की बयार
हापुड़। मतदान का प्रतिशत बढ़ सके, इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। पिछली बार भी जिले में मतदान का प्रतिशत ठीकठाक रहा था, कुछ क्षेत्रों में बेहतर रिकार्ड के साथ लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन कुछ बूथ ऐसे भी रहे जहां कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में जिले के 12 बूथ ऐसे थे, जिनका मतदान प्रतिशत 50 से भी कम रहा। बड़ी बात है कि न्यूनतम मतदान वालों में अधिकतर बूथ हापुड़ शहर के हैं। ऐसे में शहर के लोगों को मतदान के लिए आगे आना होगा।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 65 प्रतिशत से ऊपर रहा था। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 64.54 प्रतिशत, गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 67.03 प्रतिशत और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 66.89 प्रतिशत रहा था। जिला प्रशासन ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ऐसे बूथों की सूची तैयार की है। जिनमें मतदान प्रतिशत कम रहा। ऐसे तीस बूथों का चिन्हित किया गया है। इन तीस बूथों मेें भी 12 ऐसे बूथ हैं, जिनमें मतदान का प्रतिशत 50 प्रतिशत से भी कम रहा था। जिला प्रशासन इन्हीं क्षेत्रों में स्वीप के तहत कार्यक्रम चला रहा है।
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वे मतदान वाले दिन घरों से बाहर निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ -
-भवानी बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल, कक्ष संख्या 01 - 46 प्रतिशत
-श्र् ाीमति कमला अग्रवाल गल्र्स पब्लिक स्कूल, कक्ष संख्या 04- 46 प्रतिशत
- सेवेंथ डे एडवेंडिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कक्ष संख्या 02 -46 प्रतिशत
- श्रीमति कमला गर्ल्स पब्लिक स्कूल, कक्ष संख्या 01-47 प्रतिशत
- राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल, कक्ष संख्या-01 - प्रतिशत 48
- प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर, कक्ष संख्या 01- 49 प्रतिशत
- डीएवी स्कूल शिवपुरी -49 प्रतिशत
- टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज, कक्ष संख्या 03- 49 प्रतिशत
गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ -
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय रझैटी - 46.27 प्रतिशत
- प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गोहरा आलमगीरपुर - 48.74 प्रतिशत
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ -
- नेहरू जय जवान जय किसान जूनियर हाईस्कूल, कक्ष संख्या 01- 43.17 प्रतिशत
- प्राथमिक विद्यालय भावा, कक्ष संख्या 01- 49.26 प्रतिशत