फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनापुरी में विधायक की कार पर पथराव

विज्ञापन
सदर विधायक के काफिले की कार का टूटा शीशा - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
चैनापुरी में विधायक की कार पर पथराव
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी में प्रचार के दौरान देर रात सदर विधायक व भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के काफिले पर पथराव हो गया। हमले में काफिले में चल रही कार का शीशा ईंट लगने से टूट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ने बताया कि विजयपाल आढ़ती यहां कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान गली से गुजरते हुए किसी ने पथराव कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। इस दौरान एक कार्यकर्ता का मोबाइल छीनने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें