तार से निकली चिंगारी, दो बीघा गन्ने की फसल जली
हापुड़। गांव छतनौरा में जर्जर विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण एक किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
पीड़ित किसान बबलू ने बताया कि उसके गन्ने के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है, जो काफी जर्जर हालत में है। आए दिन तार टूटते रहते हैं, रविवार को जर्जर तार से निकली चिंगारी ने खेत में आग पकड़ ली। लाखों रुपये की दो बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसान ने नुकसान की भरपाई कराने की मांग उठाई है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि संबंधी जेई को मौके पर भेजकर जांच करायी जाएगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।