हापुड़ में आठ किशोर समेत 40 मिले कोरोना संक्रमित
हापुड़। जिले में शुक्रवार को आठ किशोर समेत 40 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, इन मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। 30 मरीजों के स्वस्थ होने पर उनका आइसोलेशन खत्म किया गया। संक्रमित मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। संपर्क में आए मरीजों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1702 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन से 903, आरटीपीसीआर से 794 लोगों की जांच हुई। एंटीजन में छह, आरटीपीसीआर में 31 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। होम आइसोलेशन से 30 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। लक्षण मिलने पर दो और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
इन इलाकों में मिले मरीज
सिरोधन, हाजीपुर, आदर्शनगर, जसरूपनगर, अच्छेजा, धनौरा, बाबूगढ़, डेहरा में एक, धौलाना में तीन, बझैड़ा में एक, सपनावत में दो, सिरोधन, नया गांव, लठीरा, अठसैनी, रिफ्यूजी कॉलोनी, चांदनेर, मानक चौक, महावीर कॉलोनी, हसनपुर, सिकंदरपुर, शाहपुर चौधरी, भोवापुर, शिवपुरा, कमालपुर, त्रिलोकीपुरम, श्रीनगर, दयानतपुर।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---894043
कुल मरीज--14802
स्वस्थ मरीज--14336
सक्रिय मरीज--256
कुल मौत----220
संपर्क में आए लोग कराएं जांच
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। लक्षण आने पर खुद को आइसोलेट करें, समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती हों।