फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शासन में खेत से फावड़ा तक नहीं हुआ चोरी: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
गोल मार्केट में विजयपाल आढ़ती के लिए जनसंपर्क करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
भाजपा शासन में खेत से फावड़ा तक नहीं हुआ चोरी: स्वतंत्र देव
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दूसरी सरकारों में लोगों के ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे, कारें चोरी हो जाती थीं, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। लेकिन भाजपा के शासन काल में किसानों के खेत से फावड़ा तक चोरी नहीं होता है। स्वतंत्र देव बुधवार को मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर में चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उस समय क्षेत्र में हर रोज किसान के ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल की चोरी होती थी। चोरी के वाहनों को चंद मिनटों में मेरठ में काट दिया जाता था। लेकिन पांच साल योगी शासन में खेत से फावड़ा चुराने की वो लोग हिम्मत नहीं करते हैं।
विज्ञापन

सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के पक्ष में कहा कि अगर आप भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे, तो लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे और जिस दिन योगी शपथ लेंगे, उस दिन प्रदेश में बचे अपराधी भी बोरिया बिस्तर बांधकर प्रदेश से पलायन कर लेंगे। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों के कार्यों की सराहना कर, प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही भाजपा की प्राथमिकता हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष व चुनाव संयोजक प्रफुल्ल सारस्वत, जिला महामंत्री पुनीत, मोहन सिंह, कपिल सिंघल, प्रवीण सेठी, सुयश वशिष्ठ, कविता बाना, पायल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

गोल मार्केट में किया जनसंपर्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के पक्ष में गोल मार्केट में वोट मांगे। इस दौरान उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि भाजपा प्रत्याशी को एक बार फिर पहले की तरह जिताकर शहर में विकास के मार्ग को प्रशस्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें