फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त की 5.50 लाख की नकदी

विज्ञापन
पिलखुवा में चैकिंग के दौरान पकड़ी गई नगदी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त की 5.50 लाख की नकदी
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को चल रही वाहनों की चेकिंग के दौरान हापुड़ और पिलखुवा पुलिस ने कार से साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस नकदी के संबंध में जांच कर रही है।
हापुड़ सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम थाना देहात पुलिस गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार से ढाई लाख रुपये बरामद हुए। सीओ ने बताया कि कार चालक डूहरी निवासी नितेंद्र पाल है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि जमीन खरीदने के लिए वह रुपये लेकर जा रहा था। हालांकि व्यक्ति रुपये के लेन-देन संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। वहीं, हूटर व पुलिस की लाइट लगाने पर जनपद बुलंदशहर के गुलावठी निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष की कार सीज की गई है। इसके अलावा एक अन्य कार से हापुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी के चुनाव संबंधी पोस्टर बरामद हुए हैं। उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि पिपलेड़ा कट के पास वे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोककर चेकिंग की। कार से तीन लाख रुपये बरामद हुए, इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें