फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सक्रिय मरीज 923, अब लागू होंगी नई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सक्रिय मरीज 923, अब लागू होंगी नई पाबंदियां
विज्ञापन

हापुड़। बाजारों में उमड़ती भीड़ और कोरोना गाइडलाइन का पालन न किए जाने से जिला नई पाबंदियों के करीब पहुंच गया है। एक हजार सक्रिय केस होते ही हापुड़ ए श्रेणी में पहुंच जाएगा। जिसके बाद जिम, वाटर पार्क आदि बंद करने पड़ेंगे, साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, कार्यालयों में भी 50 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता लागू हो जाएगी। जिले में बुधवार को सक्रिय केस 923 पहुंच गए, बृहस्पतिवार को 77 नए केस मिलते हैं तो नई पाबंदियां लागू हो सकती हैं।
कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। महज 18 दिनों में 1253 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, हालांकि इनमें 327 से अधिक स्वस्थ भी हो गए हैं। एक हजार सक्रिय केस होने पर यह माना जाता है कि संक्रमण का सामुदायिक प्रसार होने लगा है। इस स्थिति में तेजी से संक्रमण फैल रहा होता है, जिसकी चेन तोड़ने के लिए पाबंदियां लगाना ही एक मात्र विकल्प है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन शुरूआत से ही लोगों से बहुत जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहा है। लेकिन बाजारों की तस्वीरें लापरवाही से भरी दिखेंगी। इसी का परिणाम है कि तीसरी लहर के महज 18 दिनों में ही जिला ए श्रेणी में पहुंचने को तैयार है, यह हालत जब है कि अन्य जिलों के मुकाबले यहां की आबादी बहुत कम है।
शादी और अन्य आयोजनों पर भी लग सकती है पाबंदी
एक हजार सक्रिय केस होने पर शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। इसके तहत बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 लोगों को एक समय में उपस्थिति की अनुमति होगी। इनके लिए भी मास्क की अनिवार्यता के साथ दो गज की दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा। खुले स्थानों पर एक समय में लॉन की क्षमता से 50 प्रतिशत अतिथि ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

- कोविड के दौरान चल रही इन पाबंदियों को भी जानें
* जिले में स्कूल/कॉलेज 23 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
* रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक लागू है।
* आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।
ए श्रेणी में पहुंचने पर ये होंगे बदलाव
* कैंसर, गुर्दा रोगियों और ट्रांसप्लांट के रोगियों के संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती जरूरी।
* 94 प्वाइंट से नीचे ऑक्सीजन का स्तर होने पर संक्रमित की भर्ती जरूरी।
* सातवें दिन लक्षण न होने पर निगेटिव मान लिया जाएगा।
* सात दिनों के आखिरी तीन दिनों में बुखार नहीं तो दोबारा जांच की जरूरत नहीं।
इस तरह बढ़े मामले-
तिथि केस
01 जनवरी 04
05 जनवरी 20
08 जनवरी 54
14 जनवरी 140
16 जनवरी 240
19 जनवरी 233
लोग बरतें सावधानी
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 923 है, लोग सावधानी बरतें ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके। एक हजार से अधिक केस होने पर नई पाबंदियां लग सकती हैं, क्योंकि इस स्तर पर पहुंचने पर जिला ए श्रेणी में शामिल हो जाएगा।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें