फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी असलम चौधरी ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी असलम चौधरी ने किया नामांकन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को धौलाना विधानसभा सीट से सपा व रालोद से गठबंधन प्रत्याशी असलम चौधरी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान जो विवरण दिया गया उसमें उन पर विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
नामांकन के दौरान असलम चौधरी के साथ केवल दो ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिली। नामांकन कराने के लिए जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के अलावा फकीरा चौधरी, बिलाल एडवोकेट किशन सिंह तोमर, संजय गहलौत आदि मौजूद रहे। जबकि गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ विधानसभा सीट से तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। हालांकि नामांकन पत्र खरीदने के लिए जरूर प्रत्याशी पहुंचे। सोमवार को हापुड़ विधानसभा सीट के लिए एक, धौलाना विधानसभा सीट के लिए छह और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के लिए छह और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। हापुड़ से सपा प्रत्याशी गजराज सिंह ने भी नामांकन खरीदा। इसे पहले 36 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी के रूट पर रहा पुलिस का पहरा -
सपा प्रत्याशी असलम चौधरी के नामांकन की सूचना के बाद पुलिस ने प्रत्याशी के रूप पर पहरा बैठा दिया, ताकि किसी भी रूप से आयोग द्वारा नियमों का उल्लंघन न हो। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्याशी के घर से लेकर कलक्ट्रेट तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि रास्ते में भी जुलूस आदि हो तो कार्रवाई हो सके। यह स्थिति दूसरे प्रत्याशियों के लिए भी लागू रहेगी। नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा।
संपत्ति का विवरण --
- खुद पर 30 तोले सोना, कीमत करीब 13.5 लाख
- पत्नी के पास 50 तोलेे सोना, दो किलो चांदी, कीमत करीब 23.70 लाख
- दो कार स्कोर्पियो, लागत करीब 25 लाख
- खुद की आय पिछले पांच वर्षों में 12,24,6882 रुपये
- पत्नी की आय पिछले पांच वर्षों में 24,38800 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें