फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में दस मिनट फाटक पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
चेन पुलिंग के चलते रूकी खड़ी राजधानी एक्सप्रेस। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
पिलखुवा में दस मिनट फाटक पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

पिलखुवा। सोमवार को असम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस किसी यात्री द्वारा चेन खींचने के कारण पिलखुवा स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर दस मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रेन के निकलने के बाद फाटक भी काफी देर तक वाहन जाम में फं से रहे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 12.30 बजे असम से चलकर हापुड़ होते हुए राजधानी एक्सप्रेश दिल्ली जा रही थी। पिलखुवा रेलवे स्टेशन पार करते ही ट्रेन में सवार किसी यात्री ने ट्रेन की चेन खींच दी। जिसके कारण ट्रेन रेलवे फाटक के बीच में ही रुक गई। जिसके चलते फाटक पर लंबा जाम लग गया। ट्रेन रुकने के बाद तकनीकी स्टाफ जांच करने लगा। जिसके बाद करीब 12:40 पर ट्रेन दिल्ली को रवाना हो सकी। तब जाकर फाटक खुला और लोगों को राहत मिली। स्टेशन अधीक्षक विकास शर्मा का कहना है कि किसी यात्री द्वारा ट्रेन की चेन खींच दी गई थी, जिसके कारण करीब राजधानी एक्सप्रेस रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें