फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के नौ कर्मचारी समेत 66 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में कोरोना जाँच कराने के लिये लगी भीड़ संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पुलिस लाइन के नौ कर्मचारी समेत 66 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को पुलिस लाइन में नौ, सीएचसी के तीन कर्मचारियों समेत 66 कोरोना के मरीज मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 534 हो गई है। जबकि 54 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच को भेजे हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 3393 लोगों की जांच की। इसमें 1917 की एंटीजन, 1476 की आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर में 66 लोग संक्रमित मिले। करीब 1300 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। जिले में अब तक 111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, अब अस्पताल में पांच और होम आइसोलेशन में 499 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
सुभाषनगर में एक, पुलिस लाइन में 9, सिंभावली चीनी मिल का एक, लुहारी गढ़ में एक, मानक चौक में दो, उपाध्याय नगर में एक, भदस्याना गढ़ में एक, एसडीएम कोर्ट गढ़ में एक, खैर कुंआ में एक, धौलाना में दो, न्यू पन्नापुरी हापुड़ में एक, प्रीत विहार में एक, इंद्रा कॉलोनी गढ़ में एक, छोटा बाजार गढ़ में एक, किठौर गढ़ में एक, सपनावत में एक, हसनपुर में एक, पिपलेड़ा में एक, मंसूरी में एक, नंदपुर में एक, चौधरिया मोहल्ला गढ़ में एक, आरपीएफ चौकी गढ़ में एक, आवास विकास बुलंदशहर रोड का एक, न्यू शिवपुरी का एक, मोतीगंज का एक, पक्का बाग का एक, मोदी भवन राधापुरी का एक, श्रीनगर का एक, आवास विकास मेरठ रोड का एक, असौड़ा का एक, इंडियन बैंक का एक, दादावाड़ी का एक, शांति विहार का एक, मोहल्ला ठाकुर द्वार गढ़ का एक, गांधीगंज का एक, सीएचसी हापुड़ के दो, सर्राफा बाजार के दो, सर्वोदय कॉलोनी गांधी विहार का एक, गढ़मुक्तेश्वर का एक, मेरठ रोड का एक, कस्तला मढैया का एक, माता मोहला का एक मरीज मिला।
विज्ञापन

--
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---857671
कुल मरीज---12931
स्वस्थ मरीज--12208
सक्रिय मरीज---534
मृतक-------216
संपर्क में आए लोग करा लें जांच-
कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। आइसोलेशन के दौरान किसी को अपने संपर्क में न आने दें। लक्षण आने पर जांच अवश्य कराएं।--डॉ केपी सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें