फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार किशोरों को टीके के लिए आज से महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार किशोरों को टीके के लिए आज से महाअभियान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को टीका लगवाने का महाअभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा। चारों ब्लॉकों के चार स्कूलों में मेगा कैंप लगेगा। इसमें 15 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले के किसी भी स्कूल या इस आयु वर्ग के किशोर सुबह 9 से शाम पांच बजे तक टीका लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग इसमें सहयोग देगा।
कोरोना महामारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिले में तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। इस आयु वर्ग में शामिल किशोरों की संख्या करीब 94 हजार है, जिस गति से अभियान चलना था अभी तक वह रफ्तार नहीं पकड़ी जा सकी है। ऐसे में शिक्षा विभाग के सहयोग से टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस की ओर से सभी कॉलेजों को नोटिस भेजकर, किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों के मैदान पर बृहस्पतिवार को मेगा कैंप लगाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें इस मैदान पर बूथ बनाएंगी।
इन स्कूलों में लगेंगे कैंप
धौलाना ब्लॉक - आरएसएस इंटर कॉलेज।
हापुड़ ब्लॉक - कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल।
गढ़ ब्लॉक - कमलावती मदनलाल इंटर कॉलेज।
सिंभावली ब्लॉक - आरएसके इंटर कॉलेज।
प्रधानाचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी
कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में सबसे बड़ा कैंप लगेगा। इसे सफल बनाने के लिए डीआईओएस ने दीवान इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।
50 हजार डोज से ज्यादा स्टॉक उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग की कोल्डचैन में टीकाकरण के लिए 50 हजार से अधिक डोज उपलब्ध हैं। इससे साफ है कि जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, लोगों को जागरूक होकर बूथों तक पहुंचना पड़ेगा।
9 दिन में 25 हजार को लगा टीका
टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह अपार है। महज नौ दिनों के अंदर ही 25 हजार से अधिक किशोर टीकाकरण करा चुके हैं। महाअभियान सफल हुआ तो आने वाले कुछ दिनों में शत प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो जाएगा।
दो दिन में सिर्फ 576 को लगा बूस्टर डोज
बूस्टर डोज को लेकर लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं, अभी तक दो दिन में सिर्फ 576 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। जबकि 18 साल से ऊपर के लोगों में उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति-
कुल डोज-----1447412
पहला डोज----908223
दूसरा डोज-----538613
जल्द लगवाएं टीका
किशोरों के टीकाकरण के लिए कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर मेगा कैंप लगाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा किशोर पहुंचकर टीकाकरण करा लें। ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें