फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना के बासतपुर में बनेगा जिले का दूसरा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना के बासतपुर में बनेगा जिले का दूसरा स्टेडियम
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना के गांव बासतपुर में बनने वाले स्टेडियम के लिए डीएम अनुज सिंह ने भूमि का हस्तांतरण कर दिया है। यह स्टेडियम जिले का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी ने सोमवार को जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगभग चार करोड़ की लागत से 4.5220 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम बनेगा। चुनाव के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
हापुड़ के असौड़ा गांव में जिले का पहले स्टेडियम बन रहा है, लेकिन अब धौलाना का बासतपुर में भी स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित हुई है। छह जनवरी को डीएम ने इस भूमि को खेल विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को अधिकारियों द्वारा भूमि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

चार सौ मीटर का बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी ने बताया कि यह जमीन स्टेडियम के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। करीब चार करोड़ की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें फुटबाल, एथलेक्टिस, बॉलीबॉल, कब्बड्डी, खो-खो बास्केट बॉल के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दौड़ के लिए चार सौ मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। वहीं असौड़ा में 3.5 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है, यहां पर केवल दो सौ मीटर का ही ट्रैक बन सकेगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता केवल धौलाना के बासतपुर स्टेडियम में ही हो पाएंगी।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम भी होगा तैयार
स्टेडियम में बड़े हॉल के साथ छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग चैंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा जूडो, बैडमिंटन, टेबिल टैनिस, कश्ती के लिए इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यह स्टेडियम प्राथमिकताओं में है। आचार संहिता लगने के बाद स्टेडियम का निर्माण दो महीने के लिए भले ही रुक गया हो, लेकिन उम्मीद है कि मतगणना के बाद मार्च माह के अंत में इसके लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी और इसी माह इसका निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें