फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कोई डराए धमकाए तो 7078573413 पर दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में कोई डराए या धमकाए तो 7078573413 पर दें सूचना
विज्ञापन

हापुड़। जनपद में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कर कस ली है। चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7078573413 जारी किया है। किसी भी प्रकार की शिकायतें लोग इस नंबंर कर सकते हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है और सुरक्षा का पूरा विश्वास दिलाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा आपराधिक छवि के तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अब चुनाव शांतिपूूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर या व्हाट्स एप के माध्यम से शिकायत या सूचना दर्ज कराई जा सकती है। शराब बांटने, किसी भी प्रकार से धमकाने, डराने, जबरदस्ती किसी व्यक्ति विशेष को वोट देने या न देने, चुनाव में वोट देने जाने से रोकने, चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों द्वारा धन बांटने, अवैध हथियार और अन्य किसी प्रलोभन या आपराधिक गतिविधियों की लोग हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायतों के संबंध में सबूत के तौर पर आडियो या वीडियो क्लिप भी हेल्पलाइन नंबर पर भेज सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें