फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवापुर के जंगल में चलती मिली अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
गढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से बरामद हुये अवैध हथियार संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बलवापुर के जंगल में चलती मिली अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव से पूर्व गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सोमवार रात गांव बलवापुर के जंगल में छापा मारकर एक खंडहर में तमंचा बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र के गांव छपना निवासी गुड्डू व थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नाइपुर निवासी मोहम्मद तौकीर को गिरफ्तार किया है। यहां से नौ तमंचा, दो बंदूक और एक पौनी बंदूक के अलावा 15 कारतूस और हथियार बनने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया सोमवार रात गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को सूचना मिली कि गांव बलवापुर के जंगल में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना के बाद उन्होंने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर यहां काम कर रहे लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने बताया कि काफी दिनों से यह लोग अवैध हथियार बनाने का कार्य कर रहे थे। विधानसभा चुनाव को लेकर हथियारों की मांग बढ़ रही है। जिसके चलते रात के समय भी हथियारों का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

पांच से सात हजार में बेचते थे तमंचा
आरोपियों ने बताया कि ये लोग हापुड़ के अलावा अमरोहा, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, दिल्ली और हरियाणा तक हथियारों की तस्करी करते थे। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें