फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर लाश को गन्ने के खेत में फैंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या कर लाश को गन्ने के खेत में फेंका
विज्ञापन

धौलाना। सपनावत पेट्रोल पंप के पास एक खेत में महिला का शव मिला है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहचान छिपाने की नियत से चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। हालांकि, महिला के शव को जंगली पशुओं ने काफी क्षत विक्षत कर दिया है। जिससे उसकी शिनाख्त में परेशानी हो रही है।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के सपनावत गुलावठी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक खेत में दोपहर के समय कुछ किसानों ने एक महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। महिला के साथ दुष्कर्म कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या कर हत्यारों ने शव के चेहरे को तेजाब से जलाया है। इसके अलावा शव देखने में चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। जंगली जानवरों द्वारा भी शव को नोंचकर खाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच की जाएगी। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें