नौचंदी चार और काशी विश्वनाथ तीन दिन के लिए रहेगी रद्द
हापुड़। रोजा-बरतारा में यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया है। जिस कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार दिन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन दिन के लिए रद्द रहेगी। ऐसे में जिले के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें अन्य संसाधनों से सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग व नॉन इंटरकालिंग के कारण रेल संचालन सात जनवरी तक प्रभावित रहेगा। जिस कारण ट्रेन संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस अप पांच और सात जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस डाउन चार और छह जनवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ अप पांच जनवरी और ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डाउन छह जनवरी को रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 15910 अवध-असम एक्सप्रेस के रूट को बदलकर गाजियाबाद से हापुड़ वाया कानपुर से लखनऊ के रूट पर चलाई जाएगी।