फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी नहीं पकड़े गए गुड़ व्यापारी से लूट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी नहीं पकड़े गए गुड़ व्यापारी से लूट के आरोपी
विज्ञापन

हापुड़। गुड़ व्यापारी से लूट का खुलासा करने में पुलिस विफल रही है। व्यापारियों के प्रदर्शन और बंदी के बावजूद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस सूत्रों का दावा है कि मेरठ के एक गैंग पर पुलिस को संदेह है और उसके लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
शुक्रवार को पक्का बाग निवासी गुड़ व्यापारी गोविंद को बाइक सवार दो बदमाशों ने गढ़ रोड फ्लाई ओवर पर रोककर तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए थे। बदमाशों को गोली मारने के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त था और पुलिस को रविवार तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया गया था। खुलासा न होने पर व्यापारियों ने मंडी में बंदी रखते हुए हंगामा प्रदर्शन किया था। पुलिस के आश्वासन के बाद ही व्यापारी शांत हुए थे। लेकिन व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को मेरठ के एक गैंग की तलाश-
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को एक सीसीटीवी से कुछ संदिग्धों की तस्वीर हाथ लगी है। इन तस्वीरों के आधार पर पुलिस को मेरठ के एक गैंग की तलाश है। इसके लिए लगातार पुलिस दबिश भी दे रही है। सोमवार को भी पुलिस ने व्यापारियों को यही आश्वासन देकर शांत किया था कि बदमाश उनके रडार हैं और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।-एसएन वैभव पांडेय, सीओ हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें