फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली मिलने पर धर्मकांटा सील, दो पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली मिलने पर धर्मकांटा सील, दो पर जुर्माना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को बाट माप विभाग के निरीक्षक ने दरियापुर में स्थापित सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र के अलावा धर्मकांटों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक धर्मकांटे पर घटतौली मिलने पर उसी सील करवाया गया वहीं दो अन्य पर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी किसान सुभाष समेत अन्य किसानों ने 25 दिसंबर को गांव में स्थित सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। किसान की शिकायत के आधार पर बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने सोमार को शिकायतकर्ताओं को साथ दरियापुर के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर तौल सही पाई गई। इसके अलावा पास में ही स्थित राधे धर्मकांटे की भी जांच की गई, जिसमें 75 किलो वजन अधिक पाया गया। जिसके चलते राधे धर्मकांटे को सील कर दिया गया है। वहीं कुचेसर चौपला पर स्थित भारत और गंगा धर्मकांटे की भी जांच की गई, जहां पर वजन में अंतर पाए जाने पर दोनों धर्मकांटों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यदि किसी भी क्रय केंद्र और धर्मकांटे पर तौल में गड़बड़ी पाई गई, तो सील करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें