प्रयागराज में सम्मानित हुई शिक्षिकायें संवाद
- फोटो : HAPUR
प्रयागराज में सम्मानित हुईं हापुड़ की तीन शिक्षिकाएं
हापुड़। प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक समागम कार्यशाला में हापुड़ की तीन शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले नवाचार प्रस्तुत किए, इस पर उन्हें शॉल, सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हापुड़ की शिक्षिका डॉ. रेणु देवी, शीतल सैनी, नीलम चानना शामिल हुई। नीलम चानना ने अपने नवाचारों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिशन शिक्षण संवाद के कार्यों का विस्तार दिखाने वाले अलग अलग स्टॉल एवं विभिन्न जनपदों के शिक्षकों द्वारा लगाई गई टी.एल.एम प्रदर्शनी रही। कार्यशाला में मिशन शिक्षण संवाद में शामिल बेसिक के शिक्षकों द्वारा तैयार सामग्री को अपने अपने विद्यालय में प्रयोग को जाना। साथ ही सभी कार्यकारिणी टीमों द्वारा अपने कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेणु देवी द्वारा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा चलाई गई महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम का पूरा परिचय दिया गया। तीनों शिक्षिकाओं का डाइट प्राचार्य दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक हापुड़ गजेंद्र सिंह, ब्लॉक धौलाना से संजय कौशल ने बधाई दी।