फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी पर सेल्स टैक्स का छापा, डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में छापे के दौरान जानकारी जुटाते सैल टैक्स अधिकारी संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
प्लाइवुड फैक्टरी पर सेल्स टैक्स का छापा, डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन

हापुड़। सेल्स टैक्स विभाग की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी पर छापा मारा। करीब 25 सदस्यीय टीम ने दोपहर 12 बजे से देर शाम तक दस्तावेज की जांच की। इस दौरान करीब डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया। आरोपी ने दो फर्म से फर्जी बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी की थी।
बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गाजियाबाद से सेल्स टैक्स विभाग की टीम गढ़ रोड रोड फ्लाई ओवर के नीचे संजय अग्रवाल की प्लाइवुड फैक्टरी पर पहुंची। अधिकारियों ने फैक्टरी में गोदाम और कार्यालय को कब्जे में लेते हुए दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दस्तावेज खंगालने के साथ फैक्टरी कर्मचारियों से पूछताछ भी की। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि संजय अग्रवाल की किशनचंद फर्म और पत्नी बीना अग्रवाल के नाम की फर्म केसी टिंबर के माध्यम से वर्ष 2018 से अभी तक फर्जी बिलों के जरिये करीब डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी की गई है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्थानीय किसानों से टैक्स फ्री लकड़ी खरीदता था और दिल्ली के फर्जी बिलों पर खरीद दर्शाता था। इसके जरिये ही टैक्स चोरी की जा रही थी। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से यह कारोबारी सेल्स टैक्स विभाग की रडार पर था।
विज्ञापन

------
आम की ताजा लकड़ी के मिले ढेर
बताया जाता है कि प्लाइवुड फैक्टरी के अंदर स्थित गोदाम में आम की ताजा के लकड़ी के ढेर लगे थे। अधिकारियों के मुताबिक, आम के पेड़ की कटाई पर प्रतिबंध है और इसकी विशेष रूप से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में यहां लकड़ी के ढेर पाए जाना भी जांच का विषय है।
--
पूरी कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्रॉफी
सेल्स टैक्स विभाग की टीम करीब आठ घंटे तक फैक्टरी व गोदाम में रही। यहां कुछ ट्रकों की लोडिंग चल रही थी, जिसकी टीम ने जांच की। इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्रॉफी भी कराई गई। कबाड़ भरे गोदाम को भी खुलवाकर देखा गया।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ और जांच के बाद विभागीय टीम देर शाम सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर गाजियाबाद लौट गई। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में छापे के दौरान गोदाम को देखते सैल टैक्स की टीम के कर्मचारी संव?- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में छापे के दौरान जानकारी जुटाते सैल टैक्स अधिकारी संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में छापे के दौरान टीम को जानकारी देते व्यापारी संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें