फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप, तापमान पहुंचा पांच डिग्री

विज्ञापन
ठंड में बच्चो को बाइक पर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप, तापमान पहुंचा पांच डिग्री
विज्ञापन

हापुड़। मौसम ठंडा होने से तापमान भी लगातार गिर रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरन महसूस करने लगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन इसी प्रकार का मौसम रहेगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सीजन में पहली बार शनिवार को सर्द हवाओं ने शीतलहर का अहसास कराया। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह के वक्त सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाने का काम किया। दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन इसके बाद भी सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। शाम होते-होते हवाएं और तेज हो गईं। जगह-जगह लोग आग तापते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। उत्तर और पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है। अभी कुछ दिन और ऐसा ही तापमान रहेगा और गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान में बादल छाने के बाद गलन से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें