फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में लगी गर्भवती महिलाओ की भीड़। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद भी गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला इलाज
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में मंगलवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ के इंतजार में गर्भवती महिलाएं घंटों तड़पती रहीं। मामला गरमाया तो प्रशिक्षुओं को ही इलाज में लगा दिया, लेकिन वह मरीजों का हाल देखकर दवा तक भी नहीं लिख पाए।
मंगलवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं सीएचसी पहुंची थीं। घंटों तक इंतजार के बाद कई को चक्कर आने लगे। बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई महिलाएं घंटों तक खड़े होकर ही इंतजार करती रहीं। एक महिला दो महीने की गर्भवती थी। घर पर ही खून की उल्टी होने पर उसका पति महिला को लेकर अस्पताल आया। महिला चिकित्सक के नहीं होने पर सीएचसी अधीक्षक ने ही जैसे तैसे दवाएं लिखी।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं पर छोड़ देते हैं जिम्मेदारी
इन दिनों अस्पतालों में विभिन्न कोर्स करने वाले छात्र प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे हैं, क्योंकि उन्हें एक प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग से लेना होता है। सीटों पर अधिकांश ऐसे ही प्रशिक्षु देखे जा सकते हैं, जो इलाज तो दूर सही से दवा भी नहीं लिख पाते हैं।
प्रसव का समय पूरा, घंटों किया इंतजार
प्रसव का समय पूरा हो चुका है, परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाने आई, लेकिन दो घंटे तक इंतजार के बाद भी चिकित्सक नहीं मिलीं। काफी परेशानी हो रही है। आए दिन इस तरह की समस्या बनी रहती है। -शबनम, काजीवाड़ा। ---03
स्टॉफ नहीं देता सही जवाब
मैं गर्भवती हूं, इलाज के लिए करीब एक घंटे अस्पताल में खड़ी रही। लेकिन चिकित्सक अपने कमरे में नहीं मिले। चिकित्सक के आने के बारे में स्टॉफ सही जवाब नहीं देता। -आशा, तगासराय। -फोटो संख्या--04
हमेशा यही समस्या मिलती है
अस्पताल में उपचार के लिए जब भी आती हूं, चिकित्सक अपने कमरे से नदारद ही मिलती हैं। कई घंटों तक उपचार के लिए परेशान होना पड़ता है, मंगलवार को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -रूपल, अंबेडकर नगर, मंडी। --फोटो संख्या--05
तीन घंटे किया इंतजार
मैं गर्भवती हूं, खड़े होने में भी चक्कर आ रहा है। तीन घंटे तक चिकित्सक के इंतजार में खड़ी रही। इलाज नहीं मिल सका। कोई भी स्टाफ सीधे मुंह जवाब नहीं देता है। -पूनम, इंद्रानगर। --फोटो संख्या--06
विज्ञापन

----
इलाज में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सक का जवाब तलब होगा, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। -डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें