फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन:तीसरी लहर की आहट,जिले में रोजाना तीन घंटे चलेंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने कोविड वार्डो में तैयारी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ओमिक्रॉन : छह अस्पतालों में 450 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला अस्पताल समेत छह अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इनमें 450 बेड की व्यवस्था है। जिले के सातों ऑक्सीजन प्लांटों को रोजाना तीन घंटे तक चलाया जाएगा। हर बेड पर प्रति मिनट 10 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ऑक्सीजन की शुद्धता की रोजाना रिपोर्ट तकनीकी विभाग को प्रेषित होगी। शासन स्तर से तैयारियों को परखने के लिए 17 व 18 दिसंबर को मॉक ड्रिल होगी।
कोरोना की पहली लहर ने लोगों को परेशान किया तो दूसरी लहर ने कई अपनों को छीन लिया। ऑक्सीजन के लिए भी हाहाकार मचा था। दो लहरों को देखने के बाद अब कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन डरा रहा है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल को कोविड के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस अस्पताल में करीब 200 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसके लिए दो ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल में लगाए गए हैं। इसके अलावा पांच अस्पतालों को भी आरक्षित किया गया है, जिनमें 250 बेड हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए पीकू वार्ड में 40 बेड रिजर्व
बच्चों के लिए जिला अस्पताल में पीकू वार्ड बनाया गया है, इसमें 40 बेड रिजर्व किए गए हैं, जो वेंटिलेटर से जुड़े हैं। इसके साथ ही सीएचसी में भी 10-10 बेड बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगे। कोविड में गंभीर मरीजों के लिए अलग सुविधा रहेगी। इसके लिए 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करायी गई है। इन बेड पर गर्भवती महिला, किडनी व हृदय रोगियों को उपचार मिल सकेगा।
बाईपेप मशीनों की जल्द मिलेगी खेप
अस्पतालों को जल्द ही बाईपेप मशीनों की खेप मिलने जा रही है। यह मशीन प्रेशर के साथ मरीज को ऑक्सीजन देती है, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को यह राहत पहुंचाएगी। सामान्य ऑक्सीजन मिलने के साथ ही हर बेड के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था रहेगा।
कर्मियों को रोजाना दो घंटे करा रहे प्रेक्टिस
कोविड से निजात दिलाने के लिए अस्पतालों में रोजाना कर्मियों को दो घंटे प्रेक्टिस करायी जा रही है। वेंटिलेटर, आईसीयू में लगे संयंत्र चलाने का भी अभ्यास लगातार कराया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेजों को भी तैयार रहने के आदेश
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेजों को भी किसी भी आपदा के समय तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। ऑक्सीजन प्लांटों की स्थिति, वार्ड आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के लिए ये अस्पताल हुए आरक्षित
अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट क्षमता बेड
*जिला अस्पताल 02 1000 एलपीएम 200
*हापुड़ सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
*सपनावत सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
*सिखेड़ा सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
*धौलाना सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
*पिलखुवा सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
---
अस्पतालों में संसाधन
वेंटिलेटर---40
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर--1500
जंबो सिलेंडर---420
छोटे सिलेंडर----40
----
मरीजों को नहीं होने देंगे परेशानी-
कोविड महामारी में मरीजों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, 17 दिसंबर को फिर से मॉकड्रिल करायी जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट रोजाना तीन घंटे तक चलेंगे। -डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें