फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.50 करोड़ से बनेंगे 2100 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1.50 करोड़ से बनेंगे 2100 शौचालय
विज्ञापन

हापुड़। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में जिले की 273 ग्राम पंचायतों में हुए बेस लाइन सर्वे में 2021 परिवार चिंहित किए गए। जिनके यहां पंचायत राज विभाग द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही इनके खातों में छह-छह हजार की धनराशि भेजी जाएगी।
दरअसल, हर वर्ष जिले की ग्राम पंचायतों में दो से तीन हजार परिवारों की संख्या बढ़ जाती है। क्योंकि शादियों के बाद संयुक्त परिवारों की संख्या में इजाफा होता है और अलग से मकान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में 15-20 सदस्य वाले परिवार को घर में सिर्फ एक शौचालय होने से दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए हर वर्ष बेसलाइन सर्वे कराया जाता है। इस वर्ष हुए सर्वे में 2021 नए परिवार चिन्हित किए गए, जिनके घर अपने निजी शौचालय नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन भी किया था। विभाग द्वारा जांच कराने पर यह लोग पात्र मिले, पूर्व में विभाग द्वारा शौचालय निर्माण के लिए छह-छह हजार रुपये की प्रथम किस्त दी गई थी। पात्रों को प्रथम किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब दूसरी किस्त के रुप में डेढ़ करोड़ रुपये और जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही छह-छह हजार की दूसरी किस्त भी खातों में भेज दी जाएगी। डीपीआरओ विरेंद्र सिंह का कहना है कि एक परिवार को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। दूसरी किस्त का पैसा जल्द ही खातों में भेजा जाएगा। शासन से बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें