फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामः गंगा स्नान के लिए आठ किमी तक चलना पड़ा पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम : गंगा स्नान के लिए आठ किमी तक चलना पड़ा पैदल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। यही कारण है कि सुबह से ही नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही। घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को आठ किमी तक पैदल चलना पड़ा। हालांकि श्रद्धालुओं के लौटने के दौरान जरूर राहत मिली। वाहनों को डायवर्ट कर देने से मेला रोड जाम से मुक्त हो पाया। जिससे मेरठ की तरफ लौटने वाले श्रद्धालुओं को कम दिक्कत नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूरज ढलते ही हाईवे समेत सभी रास्तों पर जाम जैसी स्थिति बनने लगी थी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस-प्रशासन द्वारा हाइवे व संपर्क मार्गों को जाम मुक्त रखने के दावे फेल साबित हुए। कई दिनों से गंगा के रेतीले मैदान में तंबू गाड़कर पड़ाव डालने वालों की वापसी का सिलसिला बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू हो गया था, वहीं पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया। मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं को भी पुलिसकर्मियों ने पशु मेला सेक्टर होते हुए अल्लाबख्शपुर रोड व नेशनल हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया। जिससे हाईवे पर ट्रैक्टर- ट्रालियों व भैंसा-बुग्गियों का भी दबाव बढ़ गया। रात भर हाईवे, पलवाड़ा रोड समेत अन्य संपर्क मार्ग जाम रहे। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपदान कर लौट रहे और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एकदम से बढ़ने के कारण वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। शुक्रवार को पुलिस और यातायात कर्मियों ने स्थिति पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें