फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग के बाद पुलिस चौकी पर हंगामा करते लोग - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों ने की फायरिंग
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए जा रहे बुग्गी व बाइक सवार कुछ युवकों ने शहर में जमकर हुड़दंग किया। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास मकानों के बाहर पेशाब करने का कुछ लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया।
विज्ञापन

गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए बुधवार शाम बड़ी संख्या में बुग्गी में बाइक सवार लोग शहर से गुजरे। इस दौरान भैंसा बुग्गी दौड़ भी हुई और इनके साथ बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग भी किया। गढ़ रोड पर नवीन मंडी के पास देर शाम कुछ युवक रिहायशी इलाकों में पेशाब करने लगे। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। लोग लामबंद हुए तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने नवीन मंडी के बाहर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके अलावा पूरे हाईवे पर ऐसे युवकों का हंगामा रहा। वाहन चालकों से जगह जगह अभद्रता की गई।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें